उत्तराखंड
कंडोलिया मैदान में । जून से होगा फुटवाल का रोमांच
अखिल भारतीय इस फुरबाल टूर्नामेंट में 12 टीमें करेंगी प्रतिभाग
- पौड़ी । प्रशासन के सहयोग से नगरपालिक परिषद द्वारा आयोजित जय कण्डोलिया महोत्सव में गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी अखिल भारतीय फुटबाल टुर्णामेंट का रोमांचक आयोजन सम्पन्न होगा । प्रतियोगिता में 1 जून से 4 जून तक दोपहर 1.30 बजे से कंडोलिया मैदान में हर रोज दो मैच खेले जाएंगे । दिनांक 5 व 6 जून को रोमांचक सेमीफाइनल खेले जाएंगे। फाइनल मैच सायं 2.30 बजे से 8 जून को खेला जाएगा । तत्पश्चात पारितोषिक वितरण समारोह कंडोलिया मैदान में ही संपन्न होगा। कंडोलिया ठाकुर का पूजन एवं भंडारा में प्रसाद ग्रहण के बाद दर्शक सीधे कंडोलिया मैदान का रुख कर सकते है.पिछले बार की तरह इस बार भी विजेता टीम को एक लाख पच्चीस हजार का चेक ट्रॉफी के साथ तथा पचास हजार का चेक उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ दिया जाएगा। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ग्यारह हजार नकद एवं एक ट्रॉफी श्रीमती विमला बंगारी रावत अपने पूज्य माता=पिता की याद में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रदान करती हैं। इस समय 1960 के दशक के पौड़ी से चर्चित फुटबॉल खिलाड़ियों को मैदान में ही सम्मानित करने की योजना है । प्रतियोगिता के आयोजको द्वारा सभी खेल प्रेमियों से उक्त तिथियों को होने वाले रोमांचक मुकाबलों में अपनी उपस्थिति बनाये रखने की अपील की है। टुर्नामेंट में कुल देश के विभिन्न प्रान्तों से बहुचर्चित 12 टीमें खिताब हासिल करने हेतु अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करेंगी । इन टीमों में कंचनजंगा (सिलगुडी ), राउरकेला (उड़ीसा), राजस्थान पुलिस (बीकानेर), गढवाल हीरोज (दिल्ली ), पंजाब पुलिस (जालंधर), खालसा वॉरियर (पंजाब ), इनकम टैक्स दिल्ली), नरेंद्र थापा फुटबल एकेडमी (हरियाणा ) वेलोसिटी फॉरेन प्लेयर चन्डीगढ़, अरेवा फॉरेन प्लेयर ग्रेटर नोयडा, नॉर्थन रेलवे दिल्ली और पौड़ी यूनाइटेड पौड़ी शामिल होंगी ।



