उत्तराखंड

पौड़ी – कोटद्वार मार्ग सतपुली के निकट चौड़ीकरण के दौरान बड़े बोल्डर गिरने से दो दिनों तक अवरुद्ध

वैकल्पिक मार्ग के रूप मे सतपुली - कांडाखाल - सिसल्डी मोटरमार्ग का उपयोग किया जायेगा

पौड़ी। 20 जनवरी, 2026

राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर – कोटद्वार पर सतपुली के ऊपर ढौढ़ियार – सतपुली मल्ली मे सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोल्डर गिरने से सड़क में आवाजाही रुक गयी है। तहसीलदार सतपुली ने दो दिनों तक इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बन्द रहने की डी०एम० को सूचना दी है।

जिलाधिकारी पौड़ी को लिखे पत्र में तहसीलदार ने बताया है कि राजस्व उपनिरीक्षक लंगूर वला -3 ने दूरभाष के मार्फत बताया है कि लगभग 2 :00 बजे अपराह्न उक्त स्थान पर रोड़ चौड़ीकरण कटिंग के दौरान बोल्डर गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गयी। उन्होंने बताया कि कार्यदायी फर्म मै० शिवालिक कल्याण इन्फ्रा लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ने दो दिनों तक मार्ग बन्द रहते की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग स० 534 (नया 119) पर सुरक्षित आवागमन चालू होने तक वैकल्पिक मार्ग के रूप में सतपुली कांडाखाल – सिसल्डी मोटरमार्ग का उपयोग किया जायेगा। उन्होंने इस सम्बन्ध में राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक, एन० एच० धुमकोट व सतपुली पुलिस को अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button