शिक्षा

जागरूकता ही साइबर क्राइम से बचाव का उपाय

उत्तरकाशी के राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी, नौगांव में पुलिस ने चलाया साइबर सुरक्षा हेतु जागरुकता अभियान

उत्तरकाशी : दिनांक o4 दिसम्बर, 2025

राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी, नौगांव जनपद उत्तरकाशी में *”साइबर अपराध जन जागरूकता अभियान”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नशा मुक्त समाज एवं किशोरावस्था शिक्षा के बारे में सभी छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक रावत, थानाध्यक्ष पुरोला ने साइबर क्राइम से होने वाले बैंक हैकर से लेकर मोबाइल डाटा हैंक के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कई उदाहरण देकर अपनी बात को बखूबी समझाया। साथ ही बालिका व किशोरावस्था शिक्षा तथा मोबाइल के ख़तरों बारे में जानकारी दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश रावत ने साइबर क्राइम के अलावा आधुनिकीकरण विज्ञान, प्रौद्योगिकीकरण एवं वैश्वीकरण के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया। उन्होंने इस आयोजन हेतु आंगन आगंतुकों सहित सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के एक शिक्षक ने भी अपने अनुभव साझा किया कि कैसे उनके खाते से पैसे निकाल लिए गए एवं उनके साथ ब्लैकमेलिंग की गई। किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 एवं 112 नंबर पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।

साइबर क्राइम को लेकर क्या करें और क्या ना करें के साथ.. *”जागरूकता ही बचाव है..”* का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डामटा चौकी के अमर सिंह चौहान, रणवीर राय एवं रोशन सिंह के साथ शिक्षक राजेश पाठक, विशंभर प्रसाद सुरक्षा रावत आदि का विशेष सहयोग रहा। 

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के रमेश लाल, दीवान सिंह नेगी, इंदर सिंह नेगी, अनिता नौटियाल, दीपिका जैन, कुसुम रावत, अनिल बहुगुणा, राजेश शोख्टा, श्रीप्रकाश नौटियाल, प्रकाश भंडारी, देवी सिंह रांगड़, कुलभूषण गौड़ एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

= सुरक्षा रावत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button