राजनीति

गोदियाल का एकजुट, एकमुट होकर भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष का आवाह्न

जुलूस, धरना और नारेबाजी के साथ कांग्रेस का मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन

आदमखोर जंगली जानवरों के हमलों को रोकने में सरकार की नाकामी के खिलाफ कांग्रेस का धरना – प्रदर्शन

केद्र सरकार को प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा

पौड़ी। दिनांक 17 दिसम्बर, 2025

पहाड़ में बढ़ते आदमखोर जानवरों की रोकथाम हेतु कांग्रेस ने यहां मुख्यालय में प्रदेश सरकार को घेरते हुए जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना व नारेबाज़ी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जनता से प्रदेश सरकार को उखाड़ने का आवाह्न करते हुए कांग्रेस जनों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की ।                       

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने प्रदेश में राजनीतिक बदलाव लाने पर जोर देते हुए कहा कि एक ही कपड़ा लम्बे समय तक पहनने पर उसमें जुएं पड़ जाते हैं । उन्हें हटाकर गर्म पानी से धोना पड़ता है। इसलिये बदलाव की बात हो रही है भाजपा सरकार वह कपड़ा है जिस पर जुएं पड़ चुके हैं इसलिये इसे हटाना जरूरी है। उन्होंने एकजुट और एकमुट होकर कार्यकर्ताओं से संघर्षरत रहने का अपील की। उहोंने कहा कि हम सब एक होकर काम करेंगे तो सरकार को झुकना पड़ेगा।

उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि पहाड़ में गुलदार / बाघ व भालुओं के हमले लगातार बढ रहे हैं। लोगों की जाने जा रही है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार निश्चिन्त होकर सो रही है। इसका कारण यह है कि उन्हें पता है कि वोट चोरी कर उन्होंने जीत जाना है। इसीलिये उन्हे पहाड़ के लोगों का दर्द दिखायी नहीं दे रहा है। जंगली जानवरों के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिये मुख्यमन्त्री ऐसे अधिकारियों को पौड़ी भेजती है जो पौड़ी मे सुबह आते हैं और धूप ढलने से पहले ही हैलीकॉप्टर से यहां से निकल जाते हैं। आखिर इन चन्द घण्टों में वे जंगली जानवरों की सक्रियता को कम करते की ऐसी क्या रणनीति बनाते हैं ? उहोंने अंकिता भण्डारी के परिजनों को इन्साफ न दिये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास करती रही है।

उन्होंने कहा कि मन्त्री से जब पूछा जाता है कि अचानक जंगली जानवरों के हमले इतने क्यों बढे है तो वे इसका कारण गाँव में लोगों द्वारा कूड़ा करकट फेंके जाना बताते हैं। वे यह नहीं बताते कि इनकी रोकथाम के लिये सरकार क्या उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि गाँवो में कूड़ाघर बने हैं तो यहाँ से कूड़े के निपटारे की व्यवस्था भी सरकार को करनी चाहिए। कैबिनेट मन्त्री धन सिंह रावत पर आरोप लगाया कि वे अपने मन्त्रालयों का कामकाज संभालने में नाकाम रहे हैं।                   

उन्होंने आदमखोर जानवरों के हमलों की रोकथाम में सरकार के पूरी तरह से असफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग के पास आदमखोर जानवरों को मारने के लिये न तो शूटर हैं और न ढंग की बन्दूकें । इसलिये उन्हें अनुभवी शूटर जॉय हुकिल के भरोसे बैठना पड़ रहा है। ऐसे हालात में उन्हें जॉय हुकिल को ही वन विभाग में अधिकारी के पद पर सरकार को नियुक्ति देनी चाहिए ।

गोदियाल ने कहा कि कल कांग्रेस की सरकार आयेगी तो वह लोगों के सपनों व भावनाओं के अनुरूप कार्य करेगी । उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के मामले में प्रदेश सरकार पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा का ध्यान केवल कमाई पर है और इन्होंने अपनी सात पुश्तों तक के लिये धन जमा कर दिया है।                                                                     

जनसभा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के अतिरिक्त मुख्य रूप से कांग्रेस के बरिष्ठ नेता राजेन्द्र शाह, राजपाल बिष्ट, कविन्द्र इष्टवाल, पूर्व जिलाधिकारी सुन्दरलाल मुयाल, जिला पंचायत सदस्य पूनम कैन्तुरा, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह रावत, राजेश चमोली, विनोद दनोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी संबोधित किया। जनसभा का संचालन अद्वैत बहुगुणा ने किया । बाद में प्रधानमन्त्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम को दिया गया। जुलूस प्रदर्शन और जनसभा में बड़ी तादात में कांग्रेसजन व आमजनों ने शिरकत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button