शिक्षा

रेडक्रॉस की कार्यशाला में आपदा प्रबन्धन विभाग पौड़ी की मॉक ड्रिल

चार दिवसीय कार्यशाला में छात्र छात्राओं को आपदा प्रबन्धन एवं फर्स्ट एड पर दिये गये टिप्स

दिनांक : 24 सितम्बर, 2025

पौड़ी । जिला रेडक्रॉस समिति द्वारा आयोजित आपदा प्रबन्धन एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे दिन प्रशिक्षकों ने आपदा न्यूनीकरण व बचाव के बारे में विस्तार से छात्र छात्राओं को जानकारी दी गयी । आपदा प्रबन्धन विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा  रेस्क्यू हेतु मॉक ड्रिल कर छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया।

चार दिवसीय उक्त कार्यशाला में आज मॉक ड्रिल से पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ पत्रकार बिमल नेगी ने आपदा के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आपदाओं और खासकर प्राकृतिक आपदाओं को टाला नहीं जा सकता लेकिन उचित आपदा प्रबंधन के जरिये समय पर राहत व बचाव कार्यों  से इसके प्रभाव को न्यून किया जा सकता है। उन्होंने रेडक्रॉस समिति पौड़ी की सक्रियता व कार्यों की सराहना की ।

आपदा प्रबन्धन विभाग पौड़ी के प्रशिक्षक किशन सिंह पंवार ने कार्यशाला में प्रशिक्षार्थियों को आपदा के समय बचाव में काम आने वाले तमाम उपकरणों के साथ उनके बारे में जानकारी दी। बाद में आपदा से बचाव के लिए रेस्क्यू का मॉक ड्रिल करवाया गया। मॉक ड्रिल में छात्रों ने अपनी रुचि दिखाते हुए स्वयं मॉक ड्रिल किया। आपदा प्रबंधन विभाग पौड़ी के प्रशिक्षक श्री किशन सिंह पंवार एवं श्री विनोद सिंह नेगी ने प्रतिभागियों को आपदा के पहले, आपदा के दौरान एवं आपदा के पश्चात के चरणों के बारे में विस्तार से बताया। 

प्रशिक्षण में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव श्री केशर सिंह असवाल ने मोटर व्हीकिल एक्ट व यातायात के नियमों की जानकारी प्रशिक्षार्थियों को दी। कार्यशाला में आजीवन सदस्य श्री जसपाल सिंह रावत, श्री दीपक खनसूली, विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू नेगी पूर्व प्रधान ग्रामसभा ननकोट श्री रविन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

कार्यशाला में रेडक्रॉस सोसाइटी पौड़ी के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए आपदा प्रभावित परिवारों को आपदा राहत सामग्री जिसमें कंबल, किचेन सेट, तिरपाल आदि सामग्री वितरित की गई।

इससे पूर्व कार्यशाला के पहले दिन इसका शुभारम्भ जिलाधिकारी स्वाति एस० भदौरिया द्वारा किया गया । कार्याशाला के उद्घाटन अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र बर्त्वाल, मुख्य चिकित्साधिकारी शिवकुमार शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, उपचिकित्साधिकारी पारूल गोयल, जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल, प्रधानाचार्य डीएवी बालेश्वर प्रसाद, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ० एम० एम० नौडियाल के साथ ही रेडक्रॉस सोसाइटी पौड़ी से जुडे तमाम पदाधिकारी, सदस्य व अन्य लोग उपस्थित थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button