अपनी जड़ों से जुड़ाव हेतु प्रवास में मिलन समारोह महत्वपूर्ण
कठूली परिवार - दिल्ली एनसीआर का मिलन समारोह

नई दिल्ली। 11 जनवरी, 2026
गिरधारी रावत
दिल्ली एनसीआर में रह रहे कठूली परिवार/दिल्ली एनसीआर ने अपनी नई पीढ़ी के पढ़ाव और जुड़ाव के लिए वार्षिकोत्सव के रूप में मिलन समारोह कल गढ़वाल भवन के भागीरथी हाल में मनाया। इस मौके पर कठूली निवासी विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने कहा कि प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने के लिये इस तरह के मिलन समारोह महत्वपूर्ण व आवश्यक हैं। उन्होंने प्रवासियों से अपने घर गाँव से भी सम्पर्क में रहने की अपील की।
मढ़वाल भवन मे यह प्रोग्राम 10 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें खचाखच भरे हाल में गांव के सभी परिवार के सदस्यों ने जिसमें छोटे बड़े बच्चों , महिलाएं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 
कार्यक्रम में पौड़ी क्षेत्र से विधायक राजकुमार पोरी मुख्य अतिथि के रूप में गांव वासियों के बीच में शामिल हुए। कठूली परिवार ने उनका फूल माला के साथ अंग वस्त्र से उनका हार्दिक स्वागत किया गया।
उन्होंने अपने वक्तव्य में ग्रामवासियों से अपील की हमे प्रवास में रहकर भी अपनी संस्कृति व सामाजिक परम्पराओं को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने मोटा खावो, मोटा पैरो और मोटा बोलो (अपनी लोकभाषा) पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के मिलन समारोहों से इन्हें बढ़ावा दिया जा सकता है। उहोंने गांव की एक जुटता की बात की और गाँव आते-जाते रहने और जड़ों से जुड़ाव रखने का आग्रह किया। 
कार्यक्रम की शुरुआत जयकारों के साथ वीआईपी स्वागत, दीप प्रज्वलन ढोल दमौं के साथ डांस ग्रुप की प्रस्तुति से हुई।
मंच संचालन करते हुए गिरधारी रावत ने बात अपणी – अपणों दगड़ी के कार्यक्रम में गांव की सार – खबर के साथ गांव और कार्यक्रम पर फोकस रखा। कार्यक्रम में बिधायक जी का सम्मान , ग्रुप डांस प्रस्तुति , योगेश बिष्ट जी द्वारा शोलो गीत, बरिष्ठ जनों का सम्मान , माननीय विधायक जी द्वारा अपनी बात यह सब भोजन से पहले के प्रोग्राम में रखा गया। भोजन का समय दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक रहा। 
वार्षिक उत्सव में माध्यमिक विद्यालय कठूली गांव के पूर्व प्राचार्य श्रीमान विद्या प्रकाश गौड़ जी का दिल से स्वागत किया गया। याद रहे जब शुरू में माध्यमिक विद्यालय की शुरुआत हुई थी तो आदरणीय गौड़ जी ही पहले शिक्षक थे जिन्होंने बच्चों को पढ़ाने की शुरुआत की थी।
भोजन के पश्चात सभी लोगों ने ढोल दमौं में नाचकर भरपूर आनन्द लिया और जमकर नाचे।
तत्पश्चात बच्चों का कार्यक्रम योगेश बिष्ट जी के द्वारा हुआ उसके बाद महिलाओं ने भी गीत ,भजन और नाट्य रूप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जो कि दर्शकों ने बहुत सराहा बिशेष सहयोग सम्मान और गांव परिचय एवं फोटो सेशन में भी सभी गांव वासियों ने अपनी उपस्थिति बनायी रखी। और अंत में गिरधारी रावत जी द्वारा नया बधाई गीत के साथ कार्यक्रम का सुखमय समापन हुआ।



