उत्तराखंड

किफायती दरों पर जिला अस्पताल में मिलेंगी जेनेरिक दवाईयाँ

जिलाधिकारी के निर्देशन पर जिला चिकित्सालय में खुला रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर

13 जुलाई, 2026

पौड़ी। यहाँ जिला अस्पताल में रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर खुल गया है। मरीज और उनके तमीरदार अब किफायती दरों पर यहाँ से गुणवतापूर्ण दवाईयाँ खरीद सकते हैं।

यह रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर जिलाधिकारी एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा की अध्यक्ष स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में खोला गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने आज यहां जिला अस्पताल में इस मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुक्ला ने स्टोर का उद्घाटन करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में शुरू हुई यह सुविधा मरीजों और उनके परिजनों को आवश्यक जेनेरिक दवाइयां आसानी से एवं कम कीमत पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।                                             

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में ही जेनेरिक मेडिकल स्टोर की सुविधा मिलने से उन्हें बाहर से महंगी दवाइयां खरीदने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी, जिससे उपचार का आर्थिक बोझ भी घटेगा। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है और रेडक्रॉस की यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि जेनेरिक दवाइयां गुणवत्ता के सभी निर्धारित मानकों पर खरी उतरती हैं तथा ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं। उन्होंने मरीजों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।

इस अवसर पर सीएमएस डॉ. एल.डी. सेमवाल, एसीएमओ डॉ. विनय कुमार त्यागी, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन गणेश खुगशाल गणी, जिला सचिव केसर सिंह असवाल, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मदन मोहन नौडियाल, दलवीर सिंह बिष्ट, दीपक खनसूली, फार्मासिस्ट सौरभ पटवाल सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button