Blog

रेडक्रॉस की ओर से गरीबों को कम्बल और तिरपाल

डी०एम० ने रेडक्रॉस के जनहित के कार्यों को सराहा

11 फरवरी, 2026

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने आज जिला कार्यालय में जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। प्रशासन एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विकास खण्ड पौड़ी, कोट, खिर्सू, पाबौ एवं कल्जीखाल के पात्र व्यक्तियों को कम्बल, तिरपाल और किचन सेट प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का संकल्प है कि जनपद का कोई भी असहाय व्यक्ति ठंड में असुरक्षित न रहे और सहायता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी आपदा एवं विषम परिस्थितियों में इसी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, एसीएमओ पारुल गोयल, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेय सयाना, जिला सचिव रेड क्रॉस केसर सिंह असवाल, जसपाल रावत, डॉ० एम० एम० नौडियाल सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button