पत्रकार ललित की स्मृति में उन्होंने खड़ा कर दिया एक स्मृति वन
थाना परिसर से सटे मिश्रित वन में फलदार वृक्ष भी

पौड़ी । यदि इच्छा शक्ति हो तो किसी व्यक्ति या संस्था अपने परिश्रम का रंग सार्वजनिक करने में देर नहीं लगती । ऐसा ही अपने परिश्रम के बदौलत नागरिक कल्याण मंच ने पत्रकार ललित मोहन कोठियाल की स्मृति में एक स्मृति वन का निर्माण कर दिखाया है। पिछले सात सालो में स्मृति वन के मिश्रित वृक्ष आज बड़े होकर खुद को साबित करते दिखाई दे रहे हैं। 
पत्रकार ललित कोठियाल स्मृति वन की स्थापना वर्ष 2018 में पौड़ी में एस डी एम बंगले के निकट नागरिक कल्याण मंच पौड़ी ने की थी। पत्रकार कोठियाल नागरिक कल्याण मंच के संस्थापक सदस्यो मे एक थे। उनके निधन के बाद इस स्मृति वन की स्थापना इस मंच ने की थी।
इन सात सालों में इस स्मृति वन के वृक्ष अपनी युवावस्था में आ चुके हैं। लगभग एक नाली क्षेत्र में फैले इस स्मृति वन में देवदार, खुमानी, दालचीनी, आडू, माल्टा, अमरूद आदि के वृक्ष लगे हैं। नागरिक कल्याण मंच के नागरिकों के परिश्रम से ही आज इन वृक्षों को खाद पानी मिल रहा है।
आज पत्रकार ललित कोठियाल की पुण्य तिथि पर नागरिक कल्याण मंच के लोगों ने इस स्मृति वन की झाडियों का कटान किया व वहाँ साफ सफाई की। इस अवसर पर नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष रघुवीर रावत, सचिव गब्बर सिंह नेगी के अतिरिक्त प्रशान्त नेगी, सुरेन्द्र रावत, गिरीश बड़थ्वाल, नरेश नौडियाल, मकान रावत, ठाकुर नेगी, विमल नैथानी, मनोज दुर्बी, वीरेन्द्र बिष्ट, पुष्कर सिंह रावत, भगवान नेगी और झब्बर सिंह रावत आदि शामिल थे।
दिनांक : 6 अक्टूवर, 2025

