उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमन्त्री भगत सिंह कोश्यारी को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान

पांच को पद्म विभूषण, 13 लोगों को पद्म भूषण और 113 व्यक्तियों को पद्मश्री सम्मान की घोषणा

पौड़ी। 24 जनवरी, 2026

केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा की है। उत्तराखंड से भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमन्त्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी है।

इस बार 131 पद्म अवॉर्ड दिये जाएंगे। इनकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी शामिल है। उत्तराखंड बीजेपी के दिग्गज नेता, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण पुरस्कार मिलने की खबर से उत्तराखंड बीजेपी में खुशी का माहौल है।

कोश्यारी को यह सम्मान पब्लिक अफेयर्स के क्षेत्र में उनके लंबे, समर्पित और प्रभावशाली योगदान के लिए दिया जा रहा है।

इस साल देशभर से पांच महानुभावों को पद्म विभूषण, 13 लोगों को पद्म भूषण और 113 व्यक्तियों को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है। ऐसे में भगत सिंह कोश्यारी का नाम इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होना न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे पर्वतीय क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

कोश्यारी का जीवन संघर्ष, अनुशासन और मूल्यों की राजनीति का प्रेरणादायी उदाहरण है। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन हेतु उनके प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्तंभ हैं। श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button