उत्तराखंड

पौड़ी में पहली बार किसी गैर सरकारी अस्पताल में पहला सफल ऑपरेशन

उत्तरा केयर हॉस्पिटल का श्रीनगर रोड़ स्थित ऑपरेशन थियेटर में ऑपरेशन शुरू

पौड़ी। 20 मई, 2026

यहाँ मुख्यालय के उत्तरा केयर अस्पताल के आपरेशन थियेटर ने काम करना शुरू कर दिया है। श्रीनगर रोड़ स्थित इस थियेटर में आज पेट (हर्निया) का पहला सफल आपरेशन हुआ है।

पौड़ी में एक गैर सरकारी अस्पताल में यह पहला सफल आपरेशन किया गया है।

उत्तरा केयर हॉस्पिटल में अस्पताल के अनुभवी “जनरल सर्जन डॉ. पवन यादव, (एमबीबीएस, एमएस, एफएएमएस) एवं उनकी कुशल टीम द्वारा यह पहला सफल ऑपरेशन किया गया। 

ऑपरेशन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखरेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। डॉ० पवन यादव द्वारा बताया गया कि ऑपरेशन के पश्चात मरीज की स्थिति पूर्णतः स्थिर एवं संतोषजनक है।                                   

ईसा फाउण्डेशन के संस्थापक श्री इन्द्रजीत सिंह नेगी ने अस्पताल प्रबंधन एवं डॉ. पवन यादव और पूरी मेडिकल टीम को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह अस्पताल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी अस्पताल में विभिन्न प्रकार की सर्जरी एवं चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस सफल ऑपरेशन के साथ उत्तरा केयर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि उत्तरा केयर हॉस्पिटल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। अस्पताल में आधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षित स्टाफ एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की सहायता से निरंतर बेहतर चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।                                           

इस सफल ऑपरेशन की मॉनिटरिंग एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का निर्देशन डॉ.वी.एस. टोलिया, (निदेशक स्वास्थ्य), अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जे० पी० चमोली और प्रबन्धक मनोज गोबिल द्वारा किया गया। इन सभी अधिकारियों ने इस उपलब्धि को अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए पूरी टीम के कार्य की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button