कुंजापुरी के निकट बस दुर्घटनाग्रस्त : 5 श्रद्धालुओं की मौत
बस में सभी 29 यात्री बाहरी राज्यों के
पौड़ी । 24 नवम्बर, 2025
जनपद टिहरी गढ़वाल के सिद्ध पीठ कुंजापुरी के समीप आज सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बस में कुल 29 श्रद्धालु सवार थे। घायलों को नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया है। गंभीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। जिलाधिकारी टिहरी और पुलिस टीम भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गयी ।
थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास बस UK14PA1769 लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 29 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार सभी यात्री बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं। घायलों में 3 यात्रियों को एम्स रिषीकेश, 4 को उप जिला चिकित्सालय नरेन्द्रनगर, भेजा गया है। 17 यात्रियों को प्रारंभिक उपचार के बाद छोड़ा गया है।
एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि सूचना मिलते ही ढालवाला और कोटी कॉलोनी पोस्ट से टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।



