नये नजारे में पसन्द आयेगा आपको दून का घण्टाघर
नये लुक में नजर आयेगी अब पुरानी ऐतिहासिक धरोहर
अब ऐसा दिखेगा रात में घण्टाघर
दिनोंक : 7 सितम्बर, 2025
देहरादून । आप अब यदि देहरादून राजधानी में हैं या फिर कभी आने का मौका मिला तो ऐतिहासिक घण्टाघर के नये स्वरूप को देखना न भूलियेगा । यदि आप रात को इसे निहारते हैं तो यह और अधिक भव्य और जीवन्त नजर आयेगा । मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धानी ने कल इस रुपान्तरित घण्टाघर का लोकार्पण किया है।
इस मौके पर आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने घण्टाघर में महिला स्वयं सहायता समूहों हेतु निर्मित 04 आधुनिक हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स का भी लोकार्पण किया । उन्होंने कहा, “घण्टाघर देहरादून की पहचान है। इसका यह नवीन एवं आकर्षक स्वरूप न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी गर्व की अनुभूति कराएगा। स्वचालित प्रकाश व्यवस्था से यह स्थल रात्रि में भी जीवंत रहेगा और शहर की नाइटलाइफ में भी नया रंग भरने का कार्य करेगा।”

लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इस ऐतिहासिक धरोहर का पुनर्निर्माण कर इसे एक भव्य एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है।



