अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु जनपद से तीन खिलाडियों का चयन
8 से 15 दिसम्बर, तक गोवा में होंगी सिविल सेवा की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता

जयबीर रावत
पौड़ी : 04 दिसंबर, 2025
पौड़ी जनपद ने एक बार फिर खेल क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता 2025-26 के लिए उत्तराखण्ड राज्य टीम में जिले के तीन खिलाड़ियों जयवीर रावत (जिला क्रीड़ा अधिकारी), विमल लसपाल (युवा कल्याण विभाग) और भावेश जदली (पशु चिकित्सा विभाग) का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन, अनुशासन और कौशल के दम पर टीम में स्थान बनाकर जनपद का मान बढ़ाया है।
विमल लसपाल अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता 2025-26, जो 08 से 15 दिसम्बर 2025 तक गोवा में आयोजित होनी है, के लिए उत्तराखण्ड राज्य की फुटबॉल टीम का चयन पूर्ण कर लिया गया है। टीम के लिए कुल 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जबकि 4 खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। यदि किसी कारण से कोई चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग नहीं कर पाता है, तो प्रतीक्षारत खिलाड़ी को अवसर प्रदान किया जायेगा।
भावेश जदली अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिताएं सरकारी कर्मचारियों के लिए आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं हैं, जो केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती हैं। ये प्रतियोगिताएं विभिन्न खेलों जैसे एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन आदि में सरकारी कर्मचारियों की प्रतिभा को निखारने के लिए होती हैं। इसका उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना और सरकारी कर्मचारियों के बीच तालमेल और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।
उक्त खिलाड़ियों के चयन से पौड़ी जनपद में प्रसन्नता का वातावरण है। जनपद के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि पौड़ी जिले के खेल विकास और बढ़ते खेल-सांस्कृतिक वातावरण का भी प्रतिबिंब है। ज्ञात हो कि पौड़ी जनपद और खासकर पौडी में फुटबॉल का खेल अत्यधिक लोकप्रिय है और इसके लिये खिलाडियों और खेल प्रेमियों में अत्यधिक उत्साह और जुनून देखा जाता है।



